लाखों आध्यात्मिक जिज्ञासु जिन्होंने स्वामी क्रियानन्द जी के महान, अपने गुरु की भक्ति में किया कार्य, से उठान और आध्यात्मिक शक्ति को महसूस किया: उनके लेखन, संगतों, सत्संगों, दिव्य दोस्ती और शिष्य के उदाहरण से, वह सभ लोग उनकी विरासत हैं।
स्वामी क्रियानन्द जी 21 अप्रैल, 2013, में 86 की उम्र में इस दुनिया से गुज़र गए। योगानंद जी ने उनसे कहा था: “इस जीवन के अंत में ईश्वर से तुम्हारी भेंट होगी।“
स्वामी क्रियानन्द जी का शरीर आनन्द संघ के अमरीका के समुदाय में है, जहाँ उनका महान कार्य शुरू हुआ था, एक सुन्दर प्रार्थना स्थल में जिसको आभारी भक्तों ने बनाया है। इस प्रार्थना स्थल का नाम है ‘मोक्ष मंदिर‘ और इस्पे योगानंद जी की कविता ‘समाधी‘ की आखरी पंक्ति अंकित है:
“हास्य का एक छोटा सा बुलबुला मैं, स्वयं आनन्द का सागर बन गया हूँ।”