राज योग की कला और विज्ञान

राज योग की कला और विज्ञान क्रिया योग मे दीक्षित होने की प्रक्रिया मे दूसरा कोर्स है जो परमहंस योगनन्द जी की योगिक शिक्षाओ पर आधारित है और इसे स्वामी क्रियानंद जी ने हमे व्यक्त किया है। यह आनंद संघ हिन्दी द्वारा ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जाता है क्रिया योग गृह अध्ययन पाठ्यक्रम में। यह योग और ध्यान पर प्रस्तुत किया जाने वाला बोहोत ही व्यापक पाठ्यक्रम है। 

यह हमें राज योग का संतुलित और संपूर्ण दृष्टिकोण प्रदान करता है, जिसे “राजोचित” योग के रूप में भी जाना जाता है। इसमे आप अपने दैनिक जीवन को कैसे आध्यात्मिक बनाए और दिव्य शिक्षाओ का अभ्यास हर भाग मे कैसे करे इसे गहराई से सीखते है और अपने ध्यान अभ्यास को भी गहन करने मे सहायता प्राप्त करते है। 

पाठ्यक्रम मे आप इन विषयों को सीखेंगे

  1. स्वागत।
  2. ऊर्जा और ऊर्जा का संचार करना (साथ में पहले दस प्राण शक्ति संचारक व्यायाम)।
  3. हॉन्ग सॉ तकनीक में गहन जाना और विशेष बाते उसमे।
  1. पहले बीस व्यायाम और हॉन्ग सॉ ध्यान।
  2. मन को केंद्रित करना (प्रार्थना, भजन,  मानसदर्शन)।
  3. जप और मंत्र।
  4. संगीत का चेतना से संबंध, साथ में अभ्यास योगानंद जी के भजन के तरीके का।
  1. पहले तीस व्यायाम और हॉन्ग सॉ ध्यान।
  2. ध्यान को दैनिक गतिविधि में लाना। 
  3. चुंबकत्व (Magnetism)।
  1. सारे 39 व्यायाम और हॉन्ग सॉ ध्यान।
  2. योग का इतिहास, युगों का सिद्धांत और योग का उद्देश्य।
  3. ऊर्जा के आधार को समझना हमारे आध्यात्मिक विकास के लिए। द्वापर युग को समझना।
  1. साधना (सारे व्यायाम और हॉन्ग सॉ)।
  2. योग के पथ (भक्ति योग, कर्म योग, ज्ञान योग, ध्यान योग और राज योग)।
  1. साधना (सारे व्यायाम और हॉन्ग सॉ)।
  2. पतंजलि का अष्टांग योग।
  3. पांच यम विस्तार से समझना।
  1. साधना (सारे व्यायाम और हॉन्ग सॉ)।
  2. पांच नियम विस्तार से समझना।
  3. आध्यात्मिक पथ पर प्रगति के लक्षण।
  1. साधना (सारे व्यायाम और हॉन्ग सॉ)।
  2. जीवन के युद्ध क्षेत्र।
  3. अभिपुष्टि (Affirmations), साथ में अभ्यास भी करेंगे योगानंद जी के तारिक से।
  1. साधना (सारे व्यायाम और हॉन्ग सॉ)।
  2. योग का विश्लेषण (Anatomy of Yoga), अपने सूक्ष्म शरीर को गहराई से समझना और कैसे क्रिया योग का अभ्यास हमे अंदर से मुक्ति के मार्ग पर ले जाता है इसे भी समझना।
  3. चक्रों पर ॐ उच्चारण की तकनीक सीखना और अभ्यास।
  1. साधना (सारे व्यायाम और हॉन्ग सॉ)।
  2. जीवन की योगिक रूपरेखा (वेदांत की शिक्षाएं)।
  3. गुरु के बारे में समझना और तीसरे कोर्स का परिचय।

प्रत्येक क्लास 2 घंटे 15 मिनट की होगी जिसमे साधना होगी और शिक्षाओ को समझाया जाएगा। कुल मिलाकर 10 क्लास होगी 10 सप्ताह मे, हर सप्ताह के अंत मे एक क्लास होगी। आपके क्लास मे सहायक आपके साथ संपर्क मे रहेंगे आपको अपने अभ्यास को गहन करने मे सहायता देने के लिए ।

रजिस्टर करने के दो विकल्प है , पुस्तक के साथ और उसके बिना । राज योग की कला और विज्ञान की पुस्तक आपको भेजी जाएगी यदि आप पुस्तक के साथ वाला विकल्प चुनते है।  पुस्तक के साथ शुल्क 1800 है और उसके बिना 1500 है यदि आप भारत से है। अन्य जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क करें। 

रजिस्टर करें

जैसे आप रजिस्टर करते है हम आपको एक जल्द एक WhatsApp ग्रुप मे जोड़ेंगे जहा आपको आगे की जानकारी भेजी जाएगी जैसे की क्लास की तारिक और समय। 

आप हमसे यहा संपर्क कर सकते है – 
संपर्क का फॉर्म