महावतार बाबाजी गुफा तीर्थ यात्रा
(29th Oct, Thu - 1st Nov, Sun)

हमे बहुत आनंद आ रहा है आप सभी को आमंत्रित करते हुए महावतार बाबाजी के गुफा के तीर्थ यात्रा के लिए जिसे आनंद संघ हिंदी के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह गुफा उस स्थान को बताता है जहां महावतार बाबाजी और लाहिड़ी महाशय की प्रथम भेंट हुई थी जिसके बारे में एक योगी की आत्मकथा में लिखा गया है और जहाँ से क्रिया योग के आशीर्वाद को हम सभी के लिए प्रदान किया गया था। यह स्थान प्रत्येक क्रिया योग के लिए और आध्यात्मिक साधक के लिए एक बहुत पवित्र जगह है और यहां ध्यान करना अत्यंत लाभदायक होता है अपने आप को गुरुजन की चेतना से जोड़ने के लिए और अपने विकास को और गति देने के लिए।

हमारी यह यात्रा होगी 29 अक्टूबर 2026 से 1 नवंबर 2026 तक। सभी को 29 तारीख सुबह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिलना होगा जहां से हमारी यात्रा शुरू होगी। नीचे कार्यक्रम विस्तार से बताया गया है। इसमें हम 29 तारीख गुरुवार सुबह नई दिल्ली स्टेशन से सुबह शुरुवात करते है शताब्दी ट्रेन के साथ काठगोदाम पहुंचने के लिए और उसके पश्चात हम काठगोदाम से बस से कुकुचिना तक जाएंगे जहां हमारा रहना होगा। रास्ते में हम कैंची धाम रुकने के लिए प्रयास करेंगे यदि समय और ट्रैफिक उचित रहे। 

हम शुक्रवार का दिन अपने आप को आंतरिक रूप से तैयार करने के लिए रखेंगे शनिवार की हमारी यात्रा से पहले जब हम एक साथ गुफा में जाएंगे ध्यान करने के लिए। हम रविवार सुबह अपनी यात्रा शुरू करेंगे बस द्वारा काठगोदाम स्टेशन तक पहुंचने के लिए जहां से हमारी ट्रेन होगी पुनः नई दिल्ली स्टेशन तक पहुंचने के लिए। नई दिल्ली स्टेशन पर पहुंच कर हमारी यह तीर्थ यात्रा समाप्त होगी जहां से फिर आप अपने अपने गृह की और प्रस्थान कर सकते है।

हमारे पूर्व यात्राओ के कुछ फोटो और अनुभव
क्रियाबानों के अनुभव
कार्यक्रम
  • 6:20 am, NDLS – Kathgodam Shatabdi आगमन करेगी नई दिल्ली रेल्वे स्टेशन से। 
  • 11:55 am, ट्रेन काठगोदाम पहुचेगी जहा से हम कुकुचिना के लिए प्रस्थान करेंगे लंच करने के बाद। 
  • 7:30/8:00 pm, कुकुचिना पहुच कर डिनर करेंगे और होटल मे चेक इन करेंगे। 

शिविर होगी जिसमे हम गहन ध्यान, निर्देशित आत्म-विश्लेषण, प्रकृति के साथ अनुकूलन और अन्य चीज़े करेंगे। इससे पिछले दिन की थकान से विश्राम मिलेगा और यह एक तैयारी होगी अगले दिन गुफा मे जाने के लिए। 

  • सुबह ब्रेकफास्ट करके गुफा की और प्रस्थान करेंगे 8 बजे।
  • 9:30 am, गुफा पहुचकर धीरे धीरे बारी बारी से ध्यान करना शुरू करेंगे। इस पवित्र स्थान मे जितना हो सके मौन मे रहना जरूरी है और फोन का इस्तेमाल गुफा के भीतर करना निषिद्ध है।
  • 1:00/2:00 pm, गुफा से वापस होटल पहुच चुके होंगे और लंच होगा। आगे के दिन मे गुफा के आशीर्वाद पर अधिक विशेलक्षण और मौन, ध्यान, प्रश्नों के लिए समय रखेंगे। Purification समारोह भी किया जाएगा। 
  • 6:00 am, बस से प्रस्थान करेंगे काठगोदाम रेल्वे स्टेशन के लिए।
  • 3:20 pm , Kathgodam-NDLS Shatabdi ट्रेन प्रस्थान करेगी काठगोदाम रेल्वे स्टेशन से।
  • 8:55 pm , ट्रेन नई दिल्ली रेल्वे स्टेशन पहुचेगी। 
रहने की व्यवस्था, खाना और यात्रा

ट्रेन की यात्रा दिल्ली से काठगोदाम से दिल्ली शताब्दी द्वारा होगी। अन्य यात्रा 27 सीटर बस द्वारा होगी, यदि हमारी संख्या अधिक हुई तो 20 सीटर टेंपो ट्रैवलर द्वारा होगी या उचित गाड़ी के द्वारा होगी। हम जोशी गेस्ट हाउस मे रहेंगे और पास मे 100 से 900 मीटर दूरी पर होमस्टे है जिसमे भी रहेंगे यदि संख्या अधिक रही। रहने के स्थान पर पर्वतों और प्रकृति के सुंदर दृश्य रहेंगे। मौसम ठंड का रहेगा तो सभी से निवेदन है की गरम कपड़े लाए। 

ट्रेन मे ब्रेक्फस्ट दिया जाएगा या हम कुछ फल भी देंगे आपको। अन्य सभी मील्स जैसे की लंच, डिनर, चाय यह सब कुछ प्रत्येक दिन मे उपलब्ध कराया जाएगा। रविवार का डिनर ट्रेन मे होगा। 

शारीरिक फिट्नस महत्वपूर्ण है

हमारी मुख्य शारीरिक गतिविधि पहाड़ चढ़ना होगी जिसमे लगभग 45 मिनट से 1:30 घंटे जितना समय लग सकता है। आप आराम से भी चल सकते है रुक रुक कर। 1 घंटे जितना समय एक फिट व्यक्ति को लगता है। 

यह मिट्टी और पत्थरों से बना एक ऊबड़-खाबड़ रास्ता है। कुछ जगहों पर यह काफ़ी ढलान वाला हो सकता है, जहाँ ढलान 40 डिग्री तक हो सकती है। कहीं-कहीं बड़े पत्थरों से बनी ऊबड़-खाबड़ सीढ़ियाँ हैं। इन सीढ़ियों की ऊँचाई एक जैसी नहीं है; कुछ शायद एक फ़ीट तक ऊँची हैं। यह निश्चित रूप से एक हाइक या चढ़ाई है, न कि कोई आम सैर। अगर कोई धीरे चलता है या जल्दी थक जाता है, तो भी कोई समस्या नहीं है। आप इस रास्ते पर अपनी मर्ज़ी से जितनी चाहें उतनी धीरे चल सकते हैं। जो लोग आसानी से सीढ़ियाँ नहीं चढ़ सकते या ऊबड़-खाबड़ ज़मीन पर नहीं चल सकते, उनके लिए यह चढ़ाई करना कठिन होगा।

रजिस्टर करें

आप इस यात्रा के लिए Rs 15,500/- बैंक अकाउंट मे जमा कर सकते है। यह Double Occupancy के अनुसार होगा यानि दो व्यक्ति एक कमरे को शेयर करेंगे।

बैंक अकाउंट की जानकारी प्राप्त करने के लिए पहले इस फॉर्म को आप भरे –

Babaji Cave Pilgrimage Registration

"*" indicates required fields

Name*
Address*

यदि आप ऑनलाइन गेटवे से करना चाहते है तो यह लिंक रहा, इसमे transaction fees के वजह से आपको Rs 16,000/- जमा करने होंगे। आप इस लिंक से इसे कर सकते है।

फीस (Cost) मे नई दिल्ली से काठगोदाम और वापस की ट्रेन टिकट, ग्रुप मे यात्रा / बस की फीस, यात्रा के समय और कुकुचिना मे जो ग्रुप खाना हम कराएंगे, कुकुचिना मे स्टे, होटल के टिप्स यह सब शामिल है।

आश्रम/मंदिर मे व्यक्तिगत दान, आपके मेडिकल खर्च यदि आवश्यकता पड़े, होटल मे व्यक्तिगत खर्च यह सब यात्रा के फीस मे शामिल नहीं है।

कैन्सलेशन और रिफन्ड

हम समझते हैं कि प्लान बदल सकते हैं, यहाँ तक कि किसी पवित्र यात्रा के लिए भी। क्योंकि हमारी तीर्थयात्रा की लागत सभी के लिए किफायती रखने के लिए यह ग्रुप बुकिंग पर निर्भर करती है, इसलिए रिफंड पूरी तरह से उपलब्धता पर निर्भर करता है।

रिफंड तभी दिया जा सकता है जब हम आपकी खाली जगह को वेटिंग लिस्ट से किसी दूसरे तीर्थयात्री से भर सकें। अगर आपकी जगह भर जाती है, तो हम खुशी-खुशी आपका पेमेंट वापस कर देंगे, लेकिन इसमें से ट्रेन, बस या होटल बुकिंग के लिए पहले से तय किए गए नॉन-रिफंडेबल खर्च काट लिए जाएंगे। अगर जगह खाली रह जाती है, तो हम रिफंड नहीं दे सकते क्योंकि वह पैसा ग्रुप की व्यवस्था पक्की करने में पहले ही खर्च हो चुका होता है। हम आपकी कम्युनिटी भावना का आभार व्यक्त करते हैं।